मुबारकपुर नगर में अवैध रूप से भूमाफियाओं द्वारा पोखरों आदि की पटाई की खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रोका अवैध मिट्टी भरनी काम | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर आजमगढ़ (यूपी), NIT:

मुबारकपुर नगर में अवैध रूप से भूमाफियाओं द्वारा पोखरों आदि की पटाई की खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रोका अवैध मिट्टी भरनी काम | New India Times

नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में चेयरमैनी की सत्ता बदलते ही तेज़ी से पट रही पोखरी की खबरों के प्रकाशन को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को मुबारकपुर पुलिस के सहयोग से पटाई का काम रोकवा दिया है। पुलिस के पहुचते ही वहाँ मौजूद भूमाफिया भाग खड़े हुए।

नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के पुरारानी में भू माफियाओ द्वारा अराजी नंबर 83 की पोखरी पाटने का आरोप लगाते हुए असहाय लाचार पालिका अध्यक्षा करीमुन्निशा अंसारी ने जिलाधिकारी से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन तक गुहार लगाकर रोक लगाने की मांग की थी। बार बार गुहार लगाने के बाबजूद जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई रूचि न लेने से परेशान होकर पालिका अध्यक्षा करीमुन्निशा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगायी थी और साथ ही जिले के सक्षम अधिकारियों से फिर से गुहार लगाई जिसे संज्ञान में लेते हुए एडीएम प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को बीते 27 अक्टूबर को तत्काल काम रोकने का लिखित निर्देश दिया था जिसके अनुपालन मे मुबारकपुर पुलिस ने मंगलवार को मौके पर पहुचकर पट रही गडही (पोखरी) को रुकवा दिया।
वहीं तेज़ी से पट रही पोखरी से जनता में चेयरमैन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनता का कहना है कि जब से वर्तमान पालिका अध्यक्ष व उनके देवर प्रतिनिधि सत्ता में आये हैं तब से प्रति दिन भूमाफिया लोग पोखरी गढ़ी को कब्ज़ा कर रहें हैं। गरीब छोटे लोगों पर बुल्डोजर चलवाने वाली पालिका चयरपर्सन अब दबंगों से डरी हुई है और असहाय नज़र आ रही हैं जिससे लेकर पूरे नगर में जोरदार चर्चा बनी हुई है कि क्या पालिका अध्यक्ष से पालिका संभल नहीं रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version