राजस्थान के रावत भाड़ा में 31 अक्टूबर (बुधवार) को आयोजित होगा आल इंडिया नआतिया मुशायरा, मुशायरे में बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे शायर जलील बुरहानपूरी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजस्थान के रावत भाड़ा में 31 अक्टूबर (बुधवार) को आयोजित होगा आल इंडिया नआतिया मुशायरा, मुशायरे में बुरहानपुर की नुमाइंदगी करेंगे शायर जलील बुरहानपूरी | New India Times

ह्यूमेन राइट्स प्रीज़र्वेशन फाउंडेशन की “बज़्मे उर्दू” के तत्वावधान में श्री रज़ाक़ मोहम्मद शेख के सेवा निवृत्ति के अवसर पर 31 अक्टूबर बुधवार को रात्रि 8.30 बजे एक आल इंडिया नआतिया मुशायरा का आयोजन श्री असलम खान (डायरेक्टर न्यूज़ स्टार 24 न्यूज़ नेटवर्क दिल्ली) और श्री मुश्ताक़ मामू (चेयरमैन, लेडी अनूसूइया एज्यूकेशन एकेडमी झालावाड़) के मुख्य अतिथि में श्रृध्दालय बीएड कालेज के सामने रावतभाड़ा पर किया गया है जिसमें बुरहानपुर से प्रतिनिधित्व के लिए डाॅक्टर जलील बुरहानपूरी का चयन किया गया है। मुशायरे के संयोजक रफ़ीक़ सागर (रावत भाड़ा) के हवाले से डाॅक्टर जलील बुरहानपूरी ने बताया कि इस आल इंडिया नआतिया मुशायरा में उनके अतिरिक्त श्री शाकिर रज़ा शाजापुर, श्री ताबिश इलाहाबादी, ऐजाज़ अकमल बांसवाड़ा, राज सागरी खरगोन, और उस्ताद इस्हाक़ असर इंदौर को अतिथि शायर के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुशायरा का संचालन हनीफ खान आशिक़ (रावत भाड़ा) करेंगे। आयोजनकर्ता शेख फैमिली ने रावतभाड़ा और आसपास के अदब नवाज़ लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने और सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version