पुलिस की दबिश में जुआ खेलते हुए 5 जुआरी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

पुलिस की दबिश में जुआ खेलते हुए 5 जुआरी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लहरपुर कस्बा के मोहल्ला ठठेरी टोला में रात के अंधेरे में जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशों के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी लहरपुर सीतापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रोहित दुबे, कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा, कांस्टेबल दिलीप पटेल, कांस्टेबल कमल तोमर, कांस्टेबल इमरान खान के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला ठठेरी टोला कस्बा लहरपुर में छोटा पुत्र राधेश्याम के घर के सामने रात के समय कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को दबोचा जबकि एक जुआरी फरार होने में कामयाब हो गया।

सूचना पर उप निरीक्षक और उनके सहयोगी कांस्टेबल बताए हुए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे कि एक बार की दबिश देकर मौके पर 5 जुआरियों को मय माल 52 पत्ती के साथ पकड़ लिया एक जुआरी भागने में सफल रहा। पकड़े गए जुआरी में मोहम्मद शफीक पुत्र झब्बू ठठेरी टोला नवी पुत्र शहाबुद्दीन ठठेरी टोला शमशाद पुत्र सटल ले ठठेरी टोला गुड्डू उर्फ महेंद्र पुत्र लखन ठठेरी टोला ज्वाला पुत्र मुन्ना ठठेरी टोला लहरपुर छोटू पुत्र राधेश्याम जो कि भागने में कामयाब हुआ बाकी पांच जुआरियों का चालान करके जेल भेज दिया। जुआरियों के खिलाफ 482/ 18 धारा 13 सर्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली लहरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version