नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्र तथा राज्य सरकार की सत्ता में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के मुखपत्र ” सामना ” ( मराठी अखबार ) का आज सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा निगम तिराहे पर खुलेआम दहन किया गया है। NCP शहर अध्यक्ष जावेद मुल्ला के अगुवाई में किए गए इस आंदोलन की वजह यह रही कि “सामना” में छपे एक संपादकिय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा NCP नेता श्री अजित पवार को लेकर ओछे शब्दों का प्रयोग किया गया था जिससे आहत होकर राष्ट्रवादियों ने सेना के मुखपत्र “सामना” का सार्वजनिक दहन किया। आंदोलन में किशोर पाटील, मुकुंदा सुरवाडे, प्रल्हाद धनगर, प्रल्हाद बोरसे, विनोद माली, रविंद्र बंडे समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
