सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के चेयरमैन ने भूमाफियाओं के खिलाफ उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के चेयरमैन ने भूमाफियाओं के खिलाफ उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग | New India Times

नगर पालिका परिषद मुबारकपुर क्षेत्र में एक पोखरे को राजस्व विभाग व जिला प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पाटकर कब्जा किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए न तो जिला प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही राजस्व विभाग कोई ध्यान दे रहा है जिसकी शिकायत खुद नगरपालिका चेयरमैन करीमुन्निशा ने उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से की है।

लोगों का आरोप है कि पालिका अध्यक्षा व उनके देवर प्रतिनिधि की ही शह पर भूमाफिया पोखरी (गड्ढ़ी) पर कब्ज़ा कर रहे हैं।

मुबारकपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 35 पोखरी, तालाब, गढही हैं। उक्त पोखरों में नगर की जल निकासी होती है। पालिका प्रशासन ने मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में लिखा है कि नगर के पोखरों को क्षेत्रीय लेखपाल ने बिना नगरपालिका को बताये ही चोरी चोरी पोखरी संख्या 83 को आबादी दर्ज कर दिया है जबकि यह आबादी कब और किसके आदेश के तहत पोखरी आबादी किया गया इसका कोई जांच में उल्लेख नहीं किया गया है। जो पोखरी सैकडों बर्ष पहले से है वह आज भी है, इसके पटने से नगर के पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी फिर भी उक्त पोखरी को भू माफिया पाट रहे हैं।
उन्होंने ने यह भी लिखा है कि भूमाफियाओं द्वारा फर्जी तरह से कराये गये पोखरियों पर इन्द्राज को हल्का लेखपाल द्वारा निरस्त नहीं कराया और न ही नगरपालिका को अवगत कराया और हल्का लेखपाल द्वारा एक पक्षीय रिर्पोट भी अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया।वर्तमान समय में भूमाफियाओं द्वारा पूरा रानी मोहल्ले में स्थित पोखरी जिसका अराजी नंबर 83 है और रकबा लगभग दस बीघे से ज्यादा है को पिछले चार पांच दिनों से भू माफिया युद्ध स्तर पर पाट रहे हैं। इस सम्बन्ध में पोखरी पाटने से रोकने के लिए जिला प्रशासन को पालिका प्रशासन द्वारा प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने बीते 27 अक्टूबर को मुबारकपुर प्रभारी निरीक्षक को लिखित निर्देश देते हुए तुरंत पटाई रोकने के लिए निर्देशित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version