अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT:
राजस्थान में महिला शसक्तीकरण अवार्ड से सम्मानित एक मात्र पुरुष वाहिद चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार ऐक्सीलेंस काॅलेज परीसर में विश्व स्तरीय बास्केटबॉल ग्राऊंड बनाकर सीकर की बेटियों के खेलने के लिये एक सादे समारोह के बाद सुपूर्द कर दिया।
सीकर में खासतौर पर सालों से बेटियों के लिये अलग से अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार एक सुसज्जित बास्केटबॉल ग्राऊण्ड की चली आ रही कमी को पूरा करने के लिये कोच खुर्शीद हुसेन शेख के हाथों व स्थानीय प्रबंध समिति की मौजूदगी में फिता काटकर बेटियों के खेलने के लिए सुपुर्द करने पर ऐक्सीलेंस फाऊंडेशन के चेयरमैन वाहिद चौहान की शहर में सभी स्तर पर भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
हालांकि ऐक्सीलेंस गलर्स स्कूल व कालेज में पहले से बास्केटबॉल ग्राऊण्ड मौजूद होने के कारण यहां की छात्राओं ने राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के टुरनामेंटस में अपना लोहा मनवाते हुये काफी दफा ख्याति पाई है।लेकिन मौजूदा दौर की जरूरत को समय से पहले भांपकर जिस तरह से लाखों रुपये खर्च करके वाहिद चौहान ने उक्त विश्व स्तरीय बास्केटबॉल ग्राऊण्ड बनाने के बाद इदारे की छात्राओं से विश्व स्तर पर खेलते हुये सीकर का नाम ऊंचा करने की उम्मीद खेल समीक्षक करने लगे हैं।

कुल मिलाकर यह कि अपने गाढे पसीने की कमाई लगाकर सीकर की बेटियों के लिये शिक्षा के साथ आला दर्जे की निःशुल्क खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये जुनूनी शख्स वाहिद चौहान की जितनी तारीफ की जाये वो कम है। जबकि मोटी फीस लेने वाले शैक्षणिक इदारों की तो बात अलग छोड़ने के बाद भी देखते है कि सरकार भी हमारे से विभिन्न करों से प्राप्त धन से ही खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाती आ रही है।
