नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शनीवार दोपहर तहसील क्षेत्र के गाडेगांव के समीप औरंगाबाद राजमार्ग पर एक वैन में अचानक आग गयी है। इस घटना कि स्पष्टता सोशल मिडीया के जरीये कि गयी है। वहीं जानकारी के मुताबीक इसी वैन से कुछ महीने पहले हुए एक हादसे मे स्कूली छात्रा कु पुजा पवार समेत अन्य छात्राए गंभीर रुप से घायल हो गयी थी। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर वैन को कब्जे मे लिया था। दौरान हादसे मे एक छात्रा कि उपचार के बीच मौत भी हो गयी थी। जांच के लिए हिरासत मे ली गयी इस वैन को हाल ही में कानूनी प्रावधानो कि पुर्तता के बाद वैन मालिक को सौंपा गया था, जिसके बाद शनिवार को इस वैन मे अचानक आग लग गयी। वैन चालक के बारे मे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। अभी तो इस वैन के चपेट में आकर अपनी जान गवा चुकी मासूम छात्रा के शोक संवेदना मे डूबे कुछ आक्रोशित तत्वो द्वारा इस वैन को जलाने कि बात कही जा रही है जिसकी आधिकारीक पुष्टि नहि हो सकी है। वैन के आगजनी मामले में पुलिस व्यापक जांच मे जुटी है। जांच के बाद ही किसी ठोस संभावना को सत्यापीत किया जा सकेगा।
