करवाचौथ के दिन राहगीरों को यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा ने संयुक्त रूप से बिना हेल्मेट के बाइक सवारों को दिए हेल्मेट | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

करवाचौथ के दिन राहगीरों को यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा ने संयुक्त रूप से बिना हेल्मेट के बाइक सवारों को दिए हेल्मेट | New India Times

करवाचौथ के दिन राहगीरों को यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा ने संयुक्त रूप से परेड चौराहे पर पहुँचकर अपने रूटीन चैंिकंग के दौरान सात ऐसे दंपत्ति राहगीरों को स्वम के पैसे से हेलमेट देकर शहर में एक अच्छे पुलिस वाले के रूप में छवि बनाई है। तथा हेलमेट से क्या-क्या फायेदे हैं इसके बारे में दपंतियों को समझाया तथा पतियों की लंबी आयु के लिए उन्हें हेलमेट पहनाने के लिए अपील कर अनौखी परंपरा की शुरूआत की।

यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि करवाचौथ पर पतियों की लंबी आयु की कामना को लेकर उपवास करने वाली महिलाओं को शहर के परेड चौराहे पर हेलमेट वितरित कर सडक़ सुरक्षा नियमों के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के पालन कर दुर्घटनाओं से बचने के लिए आज सुहागिनों को अपने पतियों सें साझा करने की अपील की गयी।

स्वयं चंदा कर वितरित किये हेल्मेट

हर पुलिस वाला बुरा नहीं होता, इस विभाग में एक से एक बढक़र समाजसेवा करने वाले लोग भी पदस्थ हैं जी हाँ क्योंकि इस समय जिले में सुर्खियों में आयेे नवागत यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा हैं जिन्होंने अल्प समय में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले तमाम राहगीरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिदायत दी है कि अब बिना कागजात व बिना हेलमेट के मेरे आँखों के सामने से गुजर नहीं नहीं सकते।

दिन देखा न रात, निकल पड़ते हैं चैकिंग के लिए

जबसे यातायात का प्रभार इन तेज तर्रार अधिकारियों को सौंपा गया है तब से वह दिन देखते हैं न रात निकल पड़ते हैं अपने कर्तव्य की और जहाँ मन आया वहीं खड़े होकर करने लगते हैं चैकिंग, फिर जो नियमों का उल्लंघन करते हैं उनको पहले यातायात नियम का पालन करने के लिए विवश करते हैं फिर उन्हें समझाते हैं कि बिना हेलमेट की वजह से असमय होने वाली मौतों को रोकने के लिए हलमेट बहुत ही आवश्यक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version