फिर आई विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने, खंभे पर काम करते समय एक युवक की मौत | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

फिर आई विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने, खंभे पर काम करते समय एक युवक की मौत | New India Times

लहरपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा नवीनगर में बिजली की लाइन सही करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब मृतक संदीप कुमार पुत्र रमेश उम्र 19 वर्ष कटेसर निवासी खंभे पर काम रहा था। काम करते समय तारों में करंट आ जाने से उसकी मौत हो गई। यहां विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। मृतक संदीप कुमार प्राइवेट रूप बिजली विभाग में काम करता था जबकि एसडीओ विद्युत विभाग लहरपुर का कहना है कि संदीप कुमार मेरे विभाग का आदमी नहीं है। यह कैसे खंभे पर चढ़ा और क्या हुआ मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version