रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थानीय शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 25 साल से भी अधिक समय से लगातार एक ही स्थान पर कर्मचारी जमे हुए हैं, इन कर्मचारियों को अन्यत्र जगह पर स्थानांतरण नहीं हुआ है। स्वास्थ विभाग की उदासीनता की वजह से यहां पर काफी लंबे समय से बसे हुए हैं, यह एक विचारणीय बात है कि स्वस्थ विभाग की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग एवं कलेक्टर महोदय इस ओर ध्यान देना अवश्यक है।
