गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अंबेडकरनगर जिला में बिजली विभाग के एक कर्मी की लापरवाही के कारण एक संविदा कर्मी को जान से हाथ धोना पड़ा। मामला भीठी थाना क्षेत्र के 33 /11kv सब स्टेशन का है। सब स्टेशन पर तैनात विद्युत संविदा कर्मचारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा भीठी का हीं फीडर का विश्वास लेकर शटडउन पर 11 केबी का टूटा तार जोड़ ही रहा था कि उसी समय सप्लाई एसएसओ द्वारा फीडर लगा दी गई जिससे बिजली का शाक लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई।
जिले में इन दिनों बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखी जा रही है जिससे मौत के आंकड़े कुछ ज्यादा ही बढ़ रहे हैं। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लंबी पहुंच और पैसे के बल पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होती। यह पीड़ित परिवार को मुआवजा देकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं। बिजली फीडर इन दिनों खूनी फीडर होता जा रहा है। जिले में अब तक संविदा कर्मियों की कई जानें जा चुकी हैं लेकिन विद्युत विभाग दोषी कर्मचारियों व अधिकारीयों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता।
24 अक्टूबर 2018 की घटना भीटी थाना क्षेत्र का 33 / 11 केवी सबस्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी सुधीर कुमार श्रीवास्तव शट डाउन लेकर खम्बे पर काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि रंजिशन बिजली कर्मियों ने शट डाउन के बाद भी लाइन चालू कर दी। जिससे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही बिजली कर्मी सभी क्षेत्र की लाइट काटकर फरार हो गए।
परिजनों ने संविदा कर्मी की मौत का दोषी फीडर पर तैनात जेई पर लगाया है। इस फीडर पर तैनात जेई का व्यवहार भी कुछ ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ 302 का मुकदमा तो जरूर बनता है! इस घटना की खबर ने संविदा कर्मियों की नींद उड़ा दी है।
संविदा कर्मी के परिवार को संवेदना जताते हुए दी गई सहायता राशि
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश संयुक्त मंत्री पंकज कुमार, जोन अध्यक्ष आरपी ओझा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुमित कनौजिया 24 घंटे के अंदर मृतक सुधीर कुमार श्रीवास्तव के परिवार को विभाग द्वारा सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई संगठन उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग के साथ-साथ प्रदेश सरकार से भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि और बच्चों की परवरिश के लिए मांग करेगी।
