मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्यारीपुरा, सुरपुरा से प्रतापपुरा तक निकाली गई साइकिल रैली | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्यारीपुरा, सुरपुरा से प्रतापपुरा तक निकाली गई साइकिल रैली | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धनराजू एस के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान क्यारीपुरा, सुरपुरा से प्रतापपुरा तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली जोरी कोतवाल ,जलपुरा, जोरिको तवाल का पुरा, छिड़ियापुरा होकर के प्रतापपुरा तक पहुंची। इस रैली का नेतृत्व एस.डी.एम अटेर श्री सिद्धार्थ पटेल ने किया। उन्होंने बच्चों के साथ साइकिल से क्यारीपुरा सुरपुरा से प्रतापपुरा तक का सफर तय किया उनके साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी एम.के तायल, खंड स्रोत समन्वयक श्री महावीर सिंह तोमर, डी.आर.जी श्री वरुण सिंह भदोरिया, श्री परमाल सिंह कुशवाह ,शिक्षक श्री सतेंद्र सुमन ब्लॉक कोर्डिनेटर श्री बृजेश सिंह परमार ने भी साइकिल से रैली में बच्चों के साथ सहभागिता कर बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
इस विशाल रैली में शासकीय हाईस्कूल क्यारीपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरपुरा ,हाई स्कूल बिजोरा, हाई स्कूल प्रतापपुरा, उत्कर्ष अकादमी सुरपुरा, के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। रैली में ’’सारे काम छोड़ दो। सबसे पहले वोट दो’’। बूढ़े हो या जवान ,सभी करें मतदान। वोट डालने जाना है, लोकतंत्र का पर्व मनाना है। डाले वोट बूथ पर जाएं। लोकतंत्र का पर्व मनाए।। आदि नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। अंत में रैली प्रतापपुरा के विश्रामगृह पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
एस.डी.एम. अटेर श्री सिद्धार्थ पटेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वोट डालना हम सभी का हक है। हमारे वोट से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। इसलिए हम सभी को मतदान के दिन सभी कार्यों को छोड़कर अनिवार्य रूप से बूथ पर वोट डालने जाना है। बी.ई.ओ. एम.के. तायल ने उपस्थित जन समुदाय को मतदान की शपथ दिलाई। बी.आर.सी.सी. महावीर सिंह तोमर ने कहा कि हमें बिना किसी प्रलोभन के अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट डालना है। डी.आर.जी. परमाल सिंह कुशवाह, वरुण सिंह भदौरिया, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने अपने घर जाकर अपने माता पिता अपने पड़ोसियों, अपने मोहल्ला वासियों ,को मतदान के महत्व के बारे में बताएं ।ताकि आने वाले 28 नवंबर 2018 को हमारे क्षेत्र का मतदान का प्रतिशत 100 फीसदी हो सके। इस अवसर पर प्राचार्य विजय सिंह कुशवाह, वी.डी.चौरसिया,राम प्रकाश मौर्य्य,अरुण सिंह, पंकज जयंत,बसंत श्रीवास्तव,उमेश पाठक सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
इसी प्रकार महिला बाल विकास अटेर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अटेर मुख्यालय पर स्थित जनपद पंचायत कार्यालय से होकर के संपूर्ण अटेर ग्राम में भ्रमण करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अटेर पर समापन किया गया। इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी श्री राहुल गुप्ता उपस्थित थें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version