खेत में पड़ा मिला लड़की का शव, बलात्कार के बाद हत्या का शक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खेत में पड़ा मिला लड़की का शव, बलात्कार के बाद हत्या का शक | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के हैरमखेड़ा गांव स्थित टोल टैक्स से कुछ कदम की दूरी पर एक ढाबे के पीछे 24 वर्षीय लड़की का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा, तो फौरन सूचना कोतवाली पुलिस मैगलगंज को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की तथा अनहोनी की आशंका को जाहिर की।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक खीरी, क्षेत्राधिकारी मितौली समेत पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कहीं न कहीं इस घटनाक्रम में मैगलगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लगा रहे हैं। जिस वक्त लड़की को ढाबे पर मैगलगंज कोतवाली में तैनात हल्का सिपाहियों ने देखा था उस वक्त यदि हल्का सिपाही चेत जाते तो यह घटना घटित नहीं होती।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार मैगलगंज थाना क्षेत्र के हैरमखेड़ा टोल टैक्स के पास स्थित एक ढाबे के पीछे ग्रामीणों ने खेत में नग्न अवस्था में लड़की का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची मैगलगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लोगों से मिली जानकारी के बाद शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त शीलू उम्र 24 वर्ष पुत्री राजीव त्रिपाठी निवासी महोली थाना महोली के रूप में की। मृतका के पिता राजीव त्रिपाठी ने बताया कि उसकी पुत्री शीलू 21 सितंबर दिन रविवार शाम 6 बजे घर से कहीं निकल गई थी, जो कि कुछ हद तक मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा इसका उपचार चल रहा था।
जैसे ही पुत्री के घर से चले जाने की जानकारी परिजनों को मिली, आनन-फानन में हम परिजनों ने पुत्री को ढूंढना शुरू किया। उसी रात 8 बजे के करीब थाना क्षेत्र में महोली के चड़रा से जानकारी मिली कि लावारिस घूम रही एक लड़की को एक ट्रक ड्राइवर ट्रक में बैठाकर कहीं ले गया है। जिस पर परिजनों ने इधर उधर क्षेत्र में तलाश जारी की, तलाश करते करते मैंगलगज पहुंचने पर मैगलगंज थाना क्षेत्र स्थित हैरमखेड़ा क्षेत्र में टोल टैक्स के पास स्थित एक ढाबे पर उस ट्रक ड्राइवर ने लड़की को उतार दिया, जिसके बाद ढाबे के मालिक ने लड़की को चाय पिलाई जिसके बाद से उस लड़की का कोई अता पता नहीं चला। आज पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version