अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया तहसील के फागना ग्राम में पुराने विवाद के चलते बुधवार की शाम 7 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक नाबालिग लड़के के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और दो अन्य घयाल हो गये। घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फागना ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते शाम के समय दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें मयूर भारत सूर्यवंशी के पेट में चाकू घोप कर मौत के घाट उतार दिया गया वहीं उसी के बड़े भाई ऋषिकेश भारत पाटील (सूर्यवंशी )को गुप्ती से पेट में एक के बाद एक वार कर घायल किया गया, इसी तरह गणेश सूर्यवंशी को भी घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के रवाना कर दिया है।
मृतक के भाई ऋषिकेश पाटील ने बताया कि शाम के समय पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में समझोता होना था .लेकिन सात बजे के दौरान पंकज गुलाब सूर्यवंशी, विलास हीरामन पाटील, सोनू लंबू पाटील, मोनू लंबू पाटील ने तीनों पर चाकू गुप्ती और लठ से हमला बोल दिया। देर रात तक पुलिस ने मौके वारदात पर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया है और समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज कराई जाने की प्रक्रिया शुरू थी।
