पुरानी पेंशन आन्दोलन में करेंगे पूर्ण सहयोग: प्रदीप जैन, सांसदों के आवास पर होगा उपवास: नोमान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

पुरानी पेंशन आन्दोलन में करेंगे पूर्ण सहयोग: प्रदीप जैन, सांसदों के आवास पर होगा उपवास: नोमान | New India Times

नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेन्शन स्कीम के ज़िला आईटी सेल प्रभारी नोमान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार “बन्धु” के आह्वान पर 28 अक्टूबर को देशभर में सांसदों के आवास पर उपवास प्रस्तावित है। शिक्षक-कर्मचारी लगातार पुरानी पेन्शन बहाली आन्दोलन को गति दे रहे हैं। क्रमबद्ध तरीके से चलाए जा रहे आन्दोलन के आगामी चरण में शिक्षक परिवार सहित सांसदों के आवास पर उपवास कर अपनी मांग रखेंगे, इसके लिए जनसम्पर्क भी किया गया है। अब्दुल नोमान के नेतृत्व में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” से भेंट की गई। प्रदीप जैन ने कहा कि पेन्शन आन्दोलन में वह पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। उन्होंने पुरानी पेन्शन की मांग को उचित ठहराते हुए इसकी बहाली के लिए केन्द्रीय कमेटी के समक्ष बात रखने का आश्वासन भी दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version