राणापुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, लगाए स्टीकर | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, लगाए स्टीकर | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर में 23 अक्टूबर 2018 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एसपीएस चौहान साहब के निर्देशन में जिला खाद्य अधिकारी श्री एम के त्यागी के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग झाबुआ द्वारा विकासखंड के राणापुर के क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवे सिंह गामड़ के नेतृत्व में विकासखण्ड के समस्त विक्रेताओं के सहयोग से रानापुर शहर स्थित 04 पेट्रोल पंपों पर 5-5 सदस्यों की टीम बनाकर 300-300 स्टीकर उपलब्ध करवाकर दो पहिया वाहन चालकों के वाहन पर स्टीकर लगाये गए।

राणापुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, लगाए स्टीकर | New India Times

इस दौरान निम्नलिखित कार्यवाही की गयीं…..

  • सभी दो पहिया वाहन चालकों को स्टिकर लगाकर , मतदान करने हेतु समझाईश दी गयी।
  • सभी वाहन चालकों को परिवार व रिश्तेदारों को भी मतदान दिनाँक 28 नवंबर 18 को वोट डालने हेतु प्रेरित करने हेतु निवेदन किया।
  • सभी पेट्रोल पंप संचालकों को समझाईश दी गईं, जो भी पेट्रोल डीज़ल आदि वाहनों में आयल भरवाने आये। उन्हें अनिवार्य रूप से 28 नवंबर 18 को मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
  • 4 बस स्टैंड रानापुर पर समस्त आने वाली दो पहिया वाहनों, एवं फल फ्रूट के हॉकरों के स्टॉल पर भी मतदाता जागरूकता स्टिकर लगाये गए।
  • 5 सभी व्यावसायिक व बस स्टैंड रानापुर पर मतदान करने वाले स्लोगन के नारे लगाये गए, इसके जरिये प्रेरित किया गया।
  • 6 बस स्टैंड रानापुर पर वाहनो पर 500 मतदाता जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version