घरकुल निर्माण के लिए मिली राशी से हुई 34 हजार की कटौती, निर्माणकार्य सभापती समेत लाभार्थी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

घरकुल निर्माण के लिए मिली राशी से हुई 34 हजार की कटौती, निर्माणकार्य सभापती समेत लाभार्थी पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय | New India Times

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरकुल निर्माण के लिए मीली राशी से नगर पंचायत अनधिकृत तरीके से 34 हजार रुपये की राशी काट रही है, ऐसा आरोप कर महागांव के लाभार्थियों ने सोमवार को निर्माणकार्य सभापती फिरोजाबी पठाण के नेतृत्व में जिल्हाधिकारी कार्यालय पहुंचे और इस संबधी निवेदन जिल्हाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख को सौंपा गया।

निवेदनानुसार, महागांव नगरपंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को इस योजना के तहत दो लाख 50 हजार का अनुदान मिलना जरूरी था, लेकिन इस राशी से महागांव नगरपंचायत ने हर लाभार्थी से 30 हजार रुपयो की कटौती की है जिससे बाकी बचे दो लाख 20 हजार रुपयों में प्रधानमंत्री आवास योजना का घरकुल उद्दिष्ट पूरा करना मुमकीन नहीं है। इस घरकुल योजना के निर्माण की इजाजत के लिए हर लाभार्थी को चार हजार रुपये सल्लागार अभियंता लेते हैं ऐसा आरोप भी किया गया है। महागांव नगरपंचायत लाभार्थीयों से 34 हजार रुपये की कटौती ना करें ऐसी मांग जिल्हाधिकारी डॉ. देशमुख से की गई है।

इस मौके पर बांधकाम सभापती फिरोजाबी पठान, सिद्धार्थ पेटारे, रामस्वार्थ प्रसाद, शेख पाशा, अमोल शिंदे, गंगाबाई कोलेकर, जोरा बी, शेख मुसा, भगवान भागवतकर, दिगांबर शेळके, विमल फोफसे, इंदुबाई बुळे, वनीता सरदार, आशाबाई वाघमारे, प्रयाग नरवाडे, चंद्रकला भारती, गीता शिंदे, लक्ष्मीबाई पारदे, शोभा दिवाकर, चंद्रकला फोफसे, धुरपता जाधव, रशिदा बेगम, शरीफा बेगम, आशा बी आदि समेत कई लाभार्थी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version