गैंग बना कर लूटमार करने वाले लुटेरे गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

गैंग बना कर लूटमार करने वाले लुटेरे गिरफ्तार | New India Times

झाबुआ में विगत दिनों हुई लूट के वारदात का पर्दाफाश पुलिस कप्तान श्री महेश चंद्र जैन के नेतृत्व में गठित की गई टीम के द्वारा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झाबुआ पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें मोहम्मद पिता दरियाव सिंह निवासी तेजारिया, बलवीर उर्फ राजू पिता कुंवर सिंह निवासी का काकड़कुआं थाना टांडा जिला धार, मुकेश पिता शेर सिंह निवासी तेजारिया, शुरू पिता नान सिंह भूरिया निवासी तेज आरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी झाबुआ के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा व लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अप्रैल माह में थाना झाबुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम चारोलीपाड़ा में एक महिला व पुरुष के साथ लाठियों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। आरोपियों ने आरोपियों ने महिला से 1 साकली, 2 झाले, 2 वाठिये, एक ताली, 2 तोड़े,1 कंदोरा, 2 भोरिया लूट कर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद कर लिया है। आरोपियों द्वारा राणापुर क्षेत्र के ग्राम वडलिपाड़ा वह ग्राम सजवानी में हुई लूट करना भी कबूल किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version