अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस ने भिंड कलेक्टर आशीष कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वह भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुये भिंड कलेक्टर आशीष कुमार को हटाकर उनके स्थान पर एस धनराज को भिंड जिले का नया कलेक्टर बनाया है। वहीं आशीष कुमार की पदस्थापना उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के रूप में की गई है। एस धनराजू इसके पहले लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक थे।
