बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग ने काटे कई कनेक्शन | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बिजली चोरी और बकायेदारों पर बिजली विभाग ने चेतावनी दी थी कि बिल भुगतान नहीं हुआ तो कटेगा कनेक्शन और अगर चोरी पकड़ी गई तो दर्ज होगा मुकदमा। इसके बाद 21 अक्टूबर 2018 को सुबह से ही बिजली विभाग की टीम ने दर्जन से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन को काट दिया।

चेकिंग के दौरान जे. ई. प्रवेश निषाद ने बताया कि बिजली बकायेदारों को कई बार बिजली भुगतान की हिदायत दी गई बावजूद इसके बकायेदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए बिजली बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। पहले दिन विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों की टीम ने शहजादपुर पूर्वी नाका, पंडा टोला, खत्री टोला, राम जानकी मंदिर के निकट बकायेदारों के दर्जनों से भी अधिक कनेक्शन काटे गए जिसमें इन बकायेदारों पर बिजल बिल बकाया था, यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई प्रवेश निषाद ने दी है। अभियंता के निर्देश पर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

एसडीओ ने बताया कि कमर्शियल, घरेलू व इंडस्ट्रीयल उपभोक्ताअों से अपील है कि जो भी बिल बाकी है है, उसका भुगतान कर दें। यदि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उपभोक्ता ऊर्जा मित्र से मिल कर अपने बिल संबंधी समस्या का निदान कर लें। बिल बकाया रहने पर विभागीय टीम बकायेदार के घर पहुंचेगी अौर लाइन डिस्कनेक्ट कर देगी। इसके बाद अगर कोई उपभोक्ता बिजली चोरी कर जलाने का प्रयास करेेंगे तो उन पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version