गुजराती समाज मार्केट की सफाई अव्यवस्था पर व्यापारियों ने निगम को लिखा पत्र | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गुजराती समाज मार्केट की सफाई अव्यवस्था पर व्यापारियों ने निगम को लिखा पत्र | New India Times

गुजराती समाज मार्केट की सफाई संबंधी अव्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम को पत्र लिखा है। व्यापारियों के अनुसार निगम के सफाई-कर्मचारी पिछले 10 दिनों से काम पर नहीं आ रहा हैं। त्योहारों की सफाई के कारण दुकानदारों एवं कर्मचारियों ने भी जगह जगह पर गंदगी और कूड़े-कर्कट के ढेर लगा दिए हैं। इसका कारण संभवतः यह भी है कि आसपास कूड़ा-कर्कट तथा गंदगी डालने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं होने से मार्केट का वातावरण अत्यंत दूषित और दुर्गंधपूर्ण हो गया है।

गुजराती समाज मार्केट की सफाई अव्यवस्था पर व्यापारियों ने निगम को लिखा पत्र | New India Times

मार्केट में आने वाले ग्रामीणों सहित समस्त ग्राहकों एवं मार्केट से गुजरते हुए राहगीरों को नाक बंद कर लेनी पड़ती है। चारों ओर मक्खियों की भिनभिनाहट है। रोगों के कीटाणु प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। सफाई ना होने के कारण मच्छरों का प्रकोप इस सीमा तक बढ़ गया है कि दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है।

यथासमय मार्केट की सफाई ना होने पर क्षेत्र की दुर्व्यवस्था का अनुमान लगाना कठिन है। व्यापारियों ने निगम आयुक्त से समूचित सफाई व्यवस्था तुरंत कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version