मैनपुरी जिले में ट्यूवबेल ढहने से एक की मौत, बचाने के चक्कर में उतरा युवक भी दबने से हुआ घायल | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​मैनपुरी जिले में ट्यूवबेल ढहने से एक की मौत, बचाने के चक्कर में उतरा युवक भी दबने से हुआ घायल | New India Times मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौजेपुर में ट्यूवबेल को सही करने के लिए 20 फुट गहरे गड्ढे में उतरा व्यक्ति अचानक मिट्टी ढहने से उसमें दब गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि उसको बचाने के लिए उतरा युवक भी दबने गया जिसे तीन घंटों के बाद जीवित बाहर निकाल लिया गया।​मैनपुरी जिले में ट्यूवबेल ढहने से एक की मौत, बचाने के चक्कर में उतरा युवक भी दबने से हुआ घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसा जिला मैनपुरी के थाना भोगांव के ग्राम मौजेपुर में रहने वाले हृदेश सिंह अपने घर के सामने लगे एक सरकारी ट्यूव बेल को सही करने के लिए करीव 20 फुट से भी ज्यादा गहरे गड्ढे में उतरा हुआ था कि तभी अचानक मिटटी ढह गयी जिसमें वह दब गया।  घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया और मौकेरपर बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा होभ गयी। दबे व्यक्ति को बचाने के लिए एक युवक भी नीचे उतरा लेकिन मिट्टी गिरने से वह भी उसी में दब गया।  घटना की सूचना जब ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो आनन् फानन में दो जेसीवी के द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। लगभग दो घण्टे से भी ज्यादा का समय हो जाने के बाद युवक को निकलने में सफलता प्राप्त हुई। वहीं मिट्टी के नीचे करीव 3 घन्टे से भी ज्यादा के समय बाद भी उसकी साँसे चल रहीं थीं। उसको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।​मैनपुरी जिले में ट्यूवबेल ढहने से एक की मौत, बचाने के चक्कर में उतरा युवक भी दबने से हुआ घायल | New India Times आपको बता दें कि जब गड्ढे में दबे हुए व्यक्ति को निकालने के लिये उस गड्ढे में लोग प्रयास कर रहे थे कि तभी उस गड्ढे की अचानक मिट्टी दोवारा ढह गयी जिससे उसमें एक व्यक्ति और दब गया काफी प्रयासों के बाद उसको सकुशल निकाल लिया गया।​मैनपुरी जिले में ट्यूवबेल ढहने से एक की मौत, बचाने के चक्कर में उतरा युवक भी दबने से हुआ घायल | New India Timesमौके पर मौजूद सीओ भोगांव राजपाल सिंह ने बताया कि ट्यूवबेल को सही करने के लिए यह 20 फुट से ज्यादा गहरे गड्ढे में उतरा हुआ था। वहां की मिट्टी ढह जाने के कारण वह उसमें दब गया। सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य 2 जेसेबी मशीनों के जरिये जारी की गई। मिट्टी में दबे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि पहले दबे व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका और उसकी दबने से मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version