वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गरीबों की सेवा को ही अपना धर्म मानने वाले पलिया विधायक रोमी साहनी गरीबों की मदद के लिए वह सब किया और करके दिखाया जो अपने परिवार के लिए किया जाता है।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व पलिया के ग्राम मझगईं का मझरा नयापुरवा में आग लग जाने के कारण दो परिवारों का सब कुछ आग में जल कर राख हो गया था, यह जानकारी जब विधायक रोमी साहनी तक पहुँची तो वह अपने आप को रोक नही पाए और पीड़ित परिवार बहोरी लाल व शुशीला देवी के पास जा पहुँचे और घर का हाल और बच्चे को बिना कपड़े में देख विधायक जी को बहुत तगलीफ़ हुई जिसको देखते हुए दोनों पीड़ित परिवार वालों को 12,000 रुपये की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया।

उसके बाद जानकारी हुई कि ग्राम छोटी पलिया निवासी शालिक राम पुत्र विजेंदर शर्मा के घर में आग लगने से बहुत बुरी तरह घायल हो गये हैं जिसके बाद विधायक जी तत्काल पीड़ित परिवार के पास जा पहुँच और 5,000 रुपये की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। उसके बाद छोटी पलिया के ग्राम वासियों ने बताया कि विधायक जी हमारे ग्राम में एक राजाराम रहता है जिसकी आंत का आपरेशान हमने गाँव वाले से चंदा करवा के कराया है यह सुन विधायक जी पीड़ित परिवार राजाराम के पास पहुँचे और 5,000 रुपये की आर्थिक मदद की आगे भी मदद का भरोसा दिलाया।

उसके बाद रामशंकर पुत्र छोटे जो कि छोटी पलिया निवासी है रमाशंकर को फालिज का अटैक पड़ा जिसके बाद वह बहुत बुरी तरह बीमार है विधायक जी इलाज के 2500 रुपये की आर्थिक मदद की और पतवार निवासी को दवाई लाने के लिए 500 रुपये दिए सभी पीड़ित परिवारों की आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। विधायक साहनी की इस इंसानियत के कामों की लोग सराहना कर रहे हैं।
