अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के गांव जड़ौरा में विगत दिवस दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पन्नी लाल शुक्ला,ब्रज किशोर शुक्ला (जुगलु) व ब्रज किशोर दीक्षित (सेक्टर प्रभारी भाजपा) के घरो को अपनी चपेट में ले लिया और उनके घर का सारा घरेलू सामान गेहूं-धान, गद्दा,रजाई,चारपाई एवं खेत में डालने के लिए एनपीके एवं यूरिया भी जलकर खाक हो गई। जब आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को मालूम हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते कुछ घंटों के अंदर ही घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ग्राम जडौरा पहुंची तब तक आग शांत हो चुकी थी।

अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख | New India Times

आगजनी की जानकारी मिलने पर गांव में विधायक अरविंद गिरि, अपर जिला अधीक्षक, कानूनगो, लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया व साथ ही पन्नी लाल ,आशीष_मिश्र के सहयोग के लिए विधायक निधि से एक आवास व कोटेदार से 1- कुंतल धान व चावल देने को कहा गया व आग में हुए नुकसान का मुआवजे देने की बात हुई है। मौके पर गांव के रिशु_मिश्र, दुर्गा प्रशाद, देवेश मिश्र,सक्षम मिश्र”जड़ौरा”, राजकुमार मिश्र, सुभाष, सुभाष वर्मा, टी●एन●त्रिवेदी, जितेंद्र शुक्ला,जमुना वर्मा, अमित वर्मा, ठाकुर प्रशाद, जितेंद्र वर्मा, रामकिशोर, विश्वनाथ, बजरंगी आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version