नंदुरबार ज़िला परिषद सामाज कल्याण अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

नंदुरबार ज़िला परिषद सामाज कल्याण अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धुले ने शुक्रवार की शाम नंदुरबार ज़िला परिषद सामाज कल्याण अधिकारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर अधिकारी ने स्कूल का अनुदान राशि का धनादेश
निकाल ने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर श्री महेश भोरटेकर ने मीडिया को बताया कि फरियादी नंदुरबार ज़िले की खापर तहसील में एक निवासी विद्यालय का सचिव है। महात्मा फुले युवक मंडल संस्था की माँ साहेब मतिमंद (मानसिक रूप से कमजोर) विद्यालय है जिसमें विद्यार्थियों के पालन पोषण आहार के सन 2016 का अनुदान राशि अपंग (दिव्यांग) आयुक्त पुणे ने मंजूर किया था। शिकायतकर्ता ने अनुदान राशि 3 लाख 41 हजार का चेक संस्थान के नाम निकालने का आवेदन दिया था जिस पर समाज कल्याण अधिकारी संतोष भरत वलवी राशि का चेक निकालने बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन शिकायतकर्ता की इच्छा रिश्वत देने की नही होने के कारण उसने धुलिया एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रिश्वत राशि मांगने की शिकायत के बाद 15 अक्तूबर को सत्यापन कराया गया। इसी दौरान उनके बीच में 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शुक्रवार की शाम नंदुरबार ज़िला परिषद समाज कल्याण कार्यालय में शिकायतकर्ता से ₹20000 रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए सतीष भरत वलवी (49 वर्ष) निवासी नंदुरबार को ब्यूरो के पुलिस इंस्पेक्टर महेश भोरटेकर, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुलकर्णी, जसत साल्वे, संदीप सरंग, कृष्णकांत वाडीले, संतोष जावरे, संतोषी हिरे, सुधीर सोनोने, कैलाश जोहरे, शरद कटके, प्रशांत चौधरी, भूषण खालनेकर, संदीप कदम, सुधीर मोरे ने ज़िला परिषद में जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version