सीएसपी झांसी के ड्राइवर के बेटे अभिषेक और अक्कू यादव पर व्यापारी ने लगाया मारपीट व अपहरण की कोशिश का आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सीएसपी झांसी के ड्राइवर के बेटे अभिषेक और अक्कू यादव पर व्यापारी ने लगाया मारपीट व अपहरण की कोशिश का आरोप, एसपी ने दिए जांच के निर्देश | New India Times

सीएसपी झांसी रोड के ड्राइवर संतोष यादव के बेटे अभिषेक और अक्कू यादव निवासी नाका चन्द्रवदनि पर एक व्यापारी ने मारपीट व अपाहरण का आरोप लगाया है जिसकी जांच एसपी नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडवाना ओली निवासी व्यापारी डाबेश श्रीधर ने एसपी ग्वालियर से की है कि उनका एक जमीन का सौदा अभिषेक ने किया था और जमीन का अनुबंध कर उसने जमीन खरीदने से इंकार कर दिया। बुधवार की शाम को रुपए वापस करने के लिए अभिषेक ने जिला न्यायालय के पास बुलाया, जहां मुझे जबरन गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया और मारपीट की। इस मामले में एसपी ने इंदरगंज थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।

By nit

Exit mobile version