सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिला के लल्ला खेड़ा पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरीरपर तीन मोटरसाइकिल सवार 6 लुटेरों हथियारों की नोंक पर दो महिलाओं से नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। डर और सदमे की वजह से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गढ़ा कोला कोतवाली पुरवा जिला उन्नाव निवासी रामविलास अपने दो रिश्तेदार महिलाओं को लेकर ग्राम मिश्रण खेड़ा गोद भराई में जा रहा था कि लल्ला खेड़ा पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर तीन बाइकों पर सवार 6 लुटेरों ने सरेराह कट्टा लगा कर बाइक पर बैठी रेखा पत्नी मुकेश , आशा पत्नी संतोष धोबी से सोने के जेवरात तथा पर्स लूट कर व गाड़ी की चाबी निकाल कर फरार हो गए।
इस हादसे से पीडित महिलाएं इतना घबरा गईं कि दोनों महिलाएं काफी देर तक बेहोश पड़ी रहीं। जब उनको होश आया तो रामविलास दोनों महिलाओं को लेकर लल्ला खेड़ा पुलिस चौकी पहुंचा तथा 100 नंबर पर फ़ोन किया क्योंकि लल्ला खेड़ा पुलिस चौकी में कोई पुलिस कर्मीमौजूद नहीं था। 100 नंबर पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को उक्त घटना की जानकारी दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लल्ला खेड़ा चौकी के अंतर्गत यह कोई पहला मामला नहीं है, इसी तरह की अनेकों घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
