राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बेकाबू ट्रक, ट्रक के प्रखच्चे उड़े, ट्रक ड्राइवर की मोके पर ही मौत, दो अन्य घायल, ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बेकाबू ट्रक, ट्रक के प्रखच्चे उड़े, ट्रक ड्राइवर की मोके पर ही मौत, दो अन्य घायल, ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित | New India Times

गुरूवार सुबह लगभग 6:30 बजे मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला में बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। थांडला मेघनगर से थोड़ी दूर एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक बंद क्रॉसिंग तोड़कर वहां से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस से जा टकराई गया जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसके ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत ये रही कि ट्रेन में बैठे यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा।
मिली जानकारी के मुताबिक थांडला मेघनगर स्टेशन से थोड़ी दूर सुबह करीब साढ़े 6 बजे यह हादसा हुआ है।

राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बेकाबू ट्रक, ट्रक के प्रखच्चे उड़े, ट्रक ड्राइवर की मोके पर ही मौत, दो अन्य घायल, ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित | New India Times

बंद रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही 12431 राजधानी एक्सप्रेस से एक तेज रफ्तार ट्रक क्रॉसिंग बैरियर को तोड़ता हुआ टकरा गया। भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए, राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए लेकिन यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बेकाबू ट्रक, ट्रक के प्रखच्चे उड़े, ट्रक ड्राइवर की मोके पर ही मौत, दो अन्य घायल, ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित | New India Times

घटना के बाद राजधानी एक्सप्रेस की दो बोगियों को छोड़कर बाकी ट्रेन को मौके से रवाना कर दिया गया है। एक ट्रैक पर यातायात बाधित होने के कारण दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर कुछ ट्रेनों को रोका गया है।हादसे के बाद घटना स्थल पर जीआरपी,आरपीएफ एवं रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version