मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का निरीक्षण कर सभी न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों का सजगता के साथ निरीक्षण करने का दिया निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का निरीक्षण कर सभी न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों का सजगता के साथ निरीक्षण करने का दिया निर्देश | New India Times

निर्वाचन सदन में स्थित राज्य-स्तरीय मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही. एल. कान्ता राव ने निरीक्षण कर निर्देश दिया है कि पेड न्यूज संबंधी समाचारों को गंभीरता और सजगता के साथ देखा जाए। सभी न्यूज चैनल और समाचार पत्रों की वीडियो क्लिपिंग और कटिंग को संधारित किया जाए।

श्री कांताराव ने कहा कि जिलों में स्थित एमसीएमसी समिति पेड न्यूज संबंधी रिपोर्ट अनुशंसा कर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेगी, जिसके आधार पर निर्वाचन अधिकारी संबंधित प्रत्याशी को इस संबंध में नोटिस जारी करेंगे। पेड न्यूज होने पर उसका व्यय प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। असंतुष्ट होने पर प्रत्याशी इसकी अपील राज्य-स्तरीय एमसीएमसी को करेगा। श्री राव ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत आने पर मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष से भी जानकारी प्राप्त की जायेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का निरीक्षण कर सभी न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों का सजगता के साथ निरीक्षण करने का दिया निर्देश | New India Times

निरीक्षण के दौरान आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि ने मीडिया निगरानी कक्ष के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूज चैनल्स को स्क्रीन पर 24 घंटे देखा जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन सुबह और शाम न्यूज पेपर्स की कटिंग कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी जा रही है। मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद 678 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार की रिपोर्ट एमसीएमसी के नोडल अधिकारी को भेजी जा चुकी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का निरीक्षण कर सभी न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों का सजगता के साथ निरीक्षण करने का दिया निर्देश | New India Times

जनसम्पर्क विभाग द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मीडिया निगरानी कक्ष स्थापित कर 20 से अधिक टी.वी. स्क्रीन पर न्यूज चैनलों पर चलने वाले समाचारों और विज्ञापनों को मॉनीटर किया जा रहा है। अपर संचालक जनसम्पर्क श्री एल.आर. सिसोदिया को इस कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक और सहायक जनसम्पर्क अधिकारियों और 30 से अधिक कर्मचारी न्यूज चैनलों पर 24 घंटे समाचारों की निगरानी कर न्यूज चैनलों पर प्रसारित होने वाले समाचारों की रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version