अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिले में चुनाव को देखते हुए व अचार संहिता को भी देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के नेतृत्व में जिले में कई जगह चेकिंग पॉइंट लगाए गए जिसको देखते हुए आज सुभाष तिराहे पर ट्रैफिक प्रभारी नीरज शर्मा व आदित्य मिश्रा के द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया जिसमें काली फिल्म की गाड़ी, गाड़ी के ऊपर लगे सायरन किसी भी पार्टी के झंडे लगे हुए थे उनको निकलवाया गया। इसके साथ गाड़ी में रखे सामान की भी चेकिंग की गई।
