मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फेडरेशन डायरेक्टर एवं युवा भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल उर्फ गज्जू भैया के नेतृत्व में विगत 4 सालों से प्रदेश सहित बुरहानपुर की तरक्की और खुशहाली, शांति, सद्भावना, प्राकृतिक आपदा से मुक्ति के उद्देश्य से लगभग 25 किलोमीटर लंबी निकली माता रानी की चुनरी यात्रा में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, मध्य प्रदेश राज्य पावर लूम फेडरशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल और महापौर अनिल भोंसले, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा नेता सुजय सिंह चौहान आदि पवित्र चुनरी यात्रा में भगवा झंडा धारण कर आस्था के सैलाब में जमकर झूमे। भक्तों ने माँ इच्छदेवी माता मंदिर तक पैदल नंगे पैर जाकर लगभग 110 मीटर लंबी चुनरी श्रृध्दापूर्वक माता रानी को ओढ़ाई गई । इस आस्था यात्रा में बड़ी संख्या में जिले भर से युवा,सामान्य जन और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
