बाबा रामदेव की सलाह का सम्मान कर कोका कोला को आवंटित जमीन रद्द करें शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बाबा रामदेव की सलाह का सम्मान कर कोका कोला को आवंटित जमीन रद्द करें शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times
नर्मदा यात्रा में शामिल होने आये बाबा रामदेव ने शिवराज सिंह के खिलाफ ऊंगली उठाते हुए कहा कि नर्मदा किनारे कोको कोला प्लांट से नर्मदा जल दूषित होगा और कोका कोला के पेय सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में इस प्लांट को नर्मदा तट पर नही खुलना चाहिए। रामदेव बाबा ने यह भी कहा कि राजनितिक दल इन कंपनियों से चंदा लेकर इस प्रकार की हानिकारक कंपनियों को मंजूरी देते हैं।​बाबा रामदेव की सलाह का सम्मान कर कोका कोला को आवंटित जमीन रद्द करें शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times
इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक अलोक अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रामदेव बाबा का सम्मान करना चाहिये और कोको कोला प्लांट को आवंटित जमींन तत्काल रद्द कर देनी चाहिए। इस कोका कोला प्लांट के आने से जनता को कोई फ़ायदा नहीं है, उल्ट पर्यावरण दूषित ही होगा। शिवराज के पास मौका है कि वह कोका कोला का जमीन आवंटन रदद् कर खुद को नर्मदा हितेषी सिध्द करें, अन्यथा यह सिद्ध हो जायेगा कि शिवराज सिंह सिर्फ ढोंग कर रहे हैं और रामदेव बाबा की यह बात भी सिद्ध हो जायेगी कि इस प्रकार के निर्णय पार्टियों द्वारा चन्दा लेकर लिए जाते हैं। अगर यह जमीन आवंटन रदद् नही होता है तो आम आदमी पार्टी इस का पुरजोर विरोध करेगी।

By nit

Exit mobile version