दिनदहाड़े सेवानिवृत्त अभियंता के आवास से स्वफ़िट कार समेत हजारों के आभूषण चोरी, तीन दिन में हुई चोरी की तीन वारदातें | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

दिनदहाड़े सेवानिवृत्त अभियंता के आवास से स्वफ़िट कार समेत हजारों के आभूषण चोरी, तीन दिन में हुई चोरी की तीन वारदातें | New India Times

अज्ञात चोरों ने पिछले तीन दिनों में देवपुर थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे कर हडकंप मचा दिया है। एक ही रात में चोरों ने दो आवासों में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने देर रात अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सेवानिवृत्त अभियंता के आवास की पार्किंग में से एक स्वफ़िट डिज़ायर कार समेत सोने के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। शानिवार शाम को चोरी की वारदात उजागर होने से सुदर्शन कॉलोनी निवासियों में हड़कंप मच गया है।

दिनदहाड़े सेवानिवृत्त अभियंता के आवास से स्वफ़िट कार समेत हजारों के आभूषण चोरी, तीन दिन में हुई चोरी की तीन वारदातें | New India Times

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत जीटीपी बापू स्टाफ समीप सुदर्शन कॉलोनी परिसर में एक ही दिन में अज्ञात बदमाशों ने एन नवरात्रि पर्व के दौरान बीते तीन दिनों में तीन चोरी की वारदातो को अंजाम दिया है. शनिवार की शाम को सेवानिवृत्त जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त शाखा अभियंता के भाई शाम के समय आवास पर लौटे तो देखा कि वाल कंपाउंड के और आवास के दरवाजे के ताले टूटे हुए दिखाई दिया अज्ञात बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर प्रवेश किया अलमारी में रखी सोने की 10 ग्राम की अंगूठी दस हजार रुपये की एक सोने की अंगूठी 05 ग्राम वजन की पांच हजार रुपये की एक हथेली का ब्रेसलेट 15 ग्राम वजन का पंद्रह हजार रुपये का और पार्किंग स्थल में से एक स्वफ़िट कार एम एज 18 डब्ल्यू 738 अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया है आवास में सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण चोरी की वारदात कैद नही हुई गौरतलब हो कि तीन दिन पहले भी देवपुर स्थित गिदोडिया हॉस्पिटल से लगकर नेहा मेडिकल स्टोर में से अज्ञात बदमाशों ने हजारों की नकदी उड़ाया था जिस का सुराग पुलिस लगाती उस से पहले ही शनिवार को लीलाकर रमाकांत कुलकर्णी और मायाछगन जड़े के आवास में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version