नरेंद्र इंगले, जामनेर /जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद तथा पार्टी सुप्रिमो श्री शरद पवार कि सुपुत्री श्रीमती सुप्रिया सुले आज 13 अक्तूबर को तहसिल क्षेत्र के शेंदुर्नी मे एक मुक्त संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। तहसील राष्ट्रवादी के नेता संजय गरुड के अगुवायी में अ. रघुनाथरावजी . भा . गरुड महाविद्यालय में आयोजित इस संवाद सत्र में श्रीमती सुले क्षेत्र के डाॅक्टर , इंजीनियर्स, व्यापारी, किसान, मजदुरों, युवाओं समेत समाज के विभिन्न बुद्धिजीवियों से सीधा संवाद कर उनसे समग्र विकास की संकल्पना पर रायशुमारी करेंगी। समारोह के उपस्थिती के लिए जि.प. सदस्या श्रीमती सरोजिनी गरुड तथा जि.प. सदस्या श्रीमती प्रमीला पाटिल ने सभी विचारकों को मुक्त संवाद के लिए आमंत्रित किया है। विदीत हो कि श्रीमती सुले बीते 3 दिनों से जनपद के विभिन्न तहसीलों में जाकर बुद्धिजीवियों से उनकी समस्याओं को लेकर संवाद साध रही हैं। केंद्र सरकार की नोटबंदी, GST जैसी नीतियां के खिलाफ़ जनजन में फ़ैले असंतोष का आंकलन करने के लिए NCP कि ओर से मुक्त संवाद का आयोजन किया गया है जिसे बुद्धिजीवी वर्ग कि ओर से अच्छा समर्थन मिल रहा है।
