अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हाल ही में मौजूदा सांसद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों को एक निजी संस्थान से सर्वे करवाया गया था जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे को उनकी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के पसंदीदा सांसद सदस्य नही होने के परिणाम एक टीवी चैनल पर उन्हें डेंजर झोन में घोषित किया गया है और नागरिकों के सर्वेक्षण में 19 प्रतिशत की पसंद बताया गया है जो कि सरासर झूठ है। विरोधियों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने एनआईटी संवाददाता से कहा कि टीवी चैनल मराठी दैनिक के समाचार का खंडन किया है जबकि उन्हें 50 प्रतिशत तक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता पसंद करते हैं। इस तरह के सर्वेक्षण बीजेपी हाई कमांड को प्राप्त हुए हैं।
केंद्रीय भारतीय जनता पार्टी तथा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक निजी संस्था से जनमत संग्रह करने का कार्य दिया गया था जिससे गोपनीय रखा गया था। इस सर्वेक्षण में धुलिया ग्रामीण में भाजप को ४३ प्रतिशत ,धुलिया शहर में ४३ प्रतिशत, सिंदखेडा निर्वाचन क्षेत्र में ४४ प्रतिशत, मालेगाव में १० प्रतिशत, मालेगाव बाह्य ५० प्रतिशत तो बागलाण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजप को ४१ प्रतिशत मतदाताओं की सर्वप्रथम पसंद सर्वेक्षण में बताया गया है लेकिन उनके विकास कार्यों से घबराकर उनके विरोधियों ने सर्वे रिपोर्ट के गलत नतीजे जनता के सामने पेश किये हैं।
इस जनमत सर्वेक्षण में अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारो के सर्वेक्षण के आंकड़े भी इस तरह से है: ४५ प्रतिशत धुलिया शहर, ५१ प्रतिशत ,सिंदखेडा मतदार संघात ३९, मालेगांव मध्य ७५ प्रतिशत, मालेगांव बाह्य ४६ प्रतिशत तो बागलाण में ५० प्रतिशत नागरिकों ने तीन राजनीतिक दलों को पसंद किया है, जिसमें धुलिया लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा निहाय सर्व्हे में भाजप, शिवसेना, कांग्रेस व राष्ट्रवादी को छोड़कर धुलिया ग्रामीण में अन्य राजनीतिक दलों को १२ प्रतिशत, धुलिया शहर में ६ प्रतिशत, सिंदखेडा १७ प्रतिशत, मालेगाव मध्य १५ प्रतिशत ,मालेगाव बाह्य ४ प्रतिशत तो बागलाण में ९ प्रतिशत वोटरों ने अन्य दलों को पसंद किया है।
डॉ सुभाष भामरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि धुलिया लोकसभा क्षेत्र के मतदाता उनके साथ हैं। इंदौर मनमाड़ रेल लाइन तथा अन्य विकास कार्यों से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं, उन्हें अभी से हार दिखाई दे रही है जिसके चलते समाचार पत्रों को ग़लत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, इस तरह का आरोप भी केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे ने लगाया है। निजी संस्थान द्वारा बंद लिफाफे में सर्वेक्षण के नतीजे सौंपे गए थे लेकिन मीडिया ने बिना तहकीक किए समाचार प्रकाशित कर दिया जो कि निंदनीय है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में कहा कौन सी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए सर्वेक्षण कराया गया था ताकि उन सभी कमियों को दूर किया जा सके इस लिए भारतीय जनता पार्टी ने गोपनीयता से सर्वे कराया था और इस कि सूचना भी संबंधित सर्वेयर संस्थान को दी गई थी विरोधीयो ने बिना किसी ठोस आधार पर उन्हें डेंजर झोन रहने की गलत मनगढ़ंत कहानी मतदाताओं की दिशा गुल करने का प्रयास किया गया है जनता के सामने सर्वेक्षण रिपोर्ट सबूतों के आधार पर सच्चाई पेश किया है: डॉ.सुभाष भामरे,संरक्षण राज्यमंत्री
