जन समस्याओं को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, सांसद, विधायक व मेयर के "गुमशुदा की तलाश" के बैनर साथ किया गया प्रदर्शन | New India Times

आलम वारसी, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जन समस्याओं को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, सांसद, विधायक व मेयर के "गुमशुदा की तलाश" के बैनर साथ किया गया प्रदर्शन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में जनसमस्याओं को लेकर लोग भड़क गए और मुरादाबाद के सांसद, मेयर सहित कई जन प्रतिनिधियों के पोस्टर लेकर हाइवे पर उतर आए। इन पोस्टरों पर सांसद सहित सबके फोटो लगे थे और लिखा था उनके विधायक और सांसद गुमशुदा हो गए हैं, जिन्हें ढूढने के लिए वे लोग सड़क पर उतरे हैं। इन लोगो ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर जाम भी लगा दिया।

वार्ड नम्बर 44 थाना कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी इलाके में सड़क निर्माण न होने से लोग भड़क गए और अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखने का एक अनोखा ही तरीका अपनाया। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो बैनर था उस पर मुरादाबाद से भाजपा सांसद सर्वेश सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल और विधान परिषद मेम्बर जयपाल सिंह व्यस्त के फोटो लगे हुए थे और बैनर पर मोटी लाइन में लिखा था “गुमशुदा की तलाश” ये अपने इलाके से निकल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मेयर निवास के नजदीक पहुँच गए और नारे बाजी करने लगे और सड़क पर जाम लगा दिया जिसकी सूचना मिलने पर थाना कटघर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और प्रदर्शनकारियों को समझा कर रोड से अलग हटाया। प्रदर्शन कर रहे लोगो का आरोप हैं कि उनके इलाके में कोई भी जन प्रतिनिधि ध्यान नही दे रहा हैं, वहाँ सड़क नही हैं जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version