डेंगू ने पसारे पैर: धुलिया में डेंगू से पीड़ित बालक की मौत | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

डेंगू ने पसारे पैर: धुलिया में डेंगू से पीड़ित बालक की मौत | New India Times

धुलिया शहर में डेंगू का प्रकोप जारी है। सिंधी कॉलोनी निवासी एक बालक की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गयी। बालक का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के डेंगू बुखार के मरीज नही के बराबर होने के दावे खोखले साबित हुए। गुरुवार को एक बालक को डेंगू ने चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के परिजनों ने शव को लेकर मनपा आयुक्त को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शव को मनपा ले जाने वाले थे लेकिन पुलिस को आंदोलन की जानकारी प्राप्त होते ही मनपा परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान मृतक के परिजनों को समझा कर समझौता किया गया।

डेंगू ने पसारे पैर: धुलिया में डेंगू से पीड़ित बालक की मौत | New India Times

कुमार नगर निवासी किशन राकेश रेलन 13 वर्षीय बालक को पिछले दिनों ते़ज बुखार आ गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहाँ जाँच उपरान्त उसे डेंगू होने की पुष्टि कर दी गयी। 11 अक्टूबर गुरुवार को बालक की मौत हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोगलाई इलाके में 80 से 90 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। अस्पतालों में ते़ज बुखार आने के मरी़जों की संख्या में ते़ज से वृद्धि हो रही है। कई को डेंगू बताया भी जा रहा है, तो कई का उपचार चल रहा है। साफ है कि डेंगू ते़जी से फैल रहा है। पिछले एक महीने में पांच हजार से अधिक मरी़ज डेंगू के पाए जाने के बाद भी मनपा प्रशासन के कानों पर जू तक नही रेंग रही हैं. गौरतलब हो कि शिवसेना ने गत दिनों महानगर आयुक्त सुधाकर देशमुख का घेराव कर डेंगू के विरुद्ध व्यापक स्तर पर व्यवस्था स्टाफ बढ़ाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन अधिकारियों के आराम के लिए एयर कंडीशनर लगाने की मान्यता और बिलों को पास करने में स्थायी समिति व्यस्त होने का आरोप नागरिकों ने लगाया है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से जहाँ नगर वासियों में हड़कम्प मच गया है वहीं मनपा स्वास्थ विभाग नागरिकों का जानी दुश्मन बना हुआ है, इस तरह की प्रतिक्रिया कुमार नगर मोगलाई परिसर के नागरिकों ने व्यक्त की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version