नए स्थान पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हालात तनाव पूर्ण | New India Times

फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:

नए स्थान पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हालात तनाव पूर्ण | New India Times

बहराइच में नए स्थान पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पडा। अभी यहां हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं।

नए स्थान पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हालात तनाव पूर्ण | New India Times

दरअसल बहराइच के रिसिया में झंझटी कुवे पर कुछ लोगों ने एक मूर्ति रख दी, बस देखते ही देखते इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों इकट्ठा हो कर इसका विरोध करने लगे। मामला इतना बढ़ गया के दोनों तरफ से खूब ईंटे और पत्थर चले। इलाके में पुलिस की तादाद कम होने की वजह से यह सब करीब एक घण्टे तक चलता रहा। जब कई थानों की फोर्स इकट्ठा हुए तब जाकर हालात पर कुछ काबू पाया गया पर मामला यहीं खत्म नही हुआ, गुस्साये लोगों ने एक बार फिर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाब में पुलिस वालों ने भी पत्थर चलाए। इस दौरान पुलिस वालों ने एक युवक को पकड़ कर उस पर जम कर लाठियां बरसाईं और कई लोगो को पुलिस ने ग्रिफ्तार भी किया। इसके बाद हालात पर कुछ काबू पाया गया, पर अब भी पूरे इलाके में तनाव बरकरार है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि जिस जगह पर मूर्ति रक्खी गई थी उस जगह पर मूर्ति रखने की इजाजत बहराइच जिला प्रशासन ने नही दी थी इसके बावजूद वहां मूर्ति रक्खीं गई और इलाके की पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नही की। अगर रिसिया थाने की पुलिस इस मामले को लेकर जरा भी सतर्कता दिखती तो शायद इस तरह के हालात नही होते। यह नव रात्रि का पहला ही दिन की है, पुलिस का यह ढील मूल रवैया कहीं कोई और नई परेशानी का सबब न बन जाए इस लिए बहराइच की सभाराज पुलिस को अब और चुस्त दुरुस्त रहने की जरूरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version