अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी नगर पुलिस लाईन में मरहूम कुँवर मुख्तार सहाब के अज़ाख़ने पर एक अशरे का आयोजन किया गया जिसमें हुन्दुस्तान के मशहूर व मारूफ मौलाना ने मजलिस में इमामे हुसैन के फ़ज़ाइल एवं मसाएब बताए कि कर्बला में इमामे हुसैन ने सत्य एवं हक़ के लिए अपना सारा भरा घर कुर्बान कर दिया लेकिन असत्य को सुविकार नही किया। मजलिस का समापन में कल झाँसी के बड़े से बूढ़े और नन्ने नन्ने बच्चे मौजूद रहे। बाद मजलिस (संघोष्टि ) के जलती हुई आग पर मातम करके इमामे हुसैन को पुरसा दिया गया, जिसमें मर्सिया खुआनी आली जानाब अली नवाब साहब ने की एवं आली हाशिम सहाब नौहा खानी, समर आब्दी, अनवर नक़वी, कनैया जी ने की।

वही एन वआईटी ब्यूरो चीफ अरशद आब्दी ने अपने 8 माह के बच्चे मो0 अकबर आब्दी के साथ आग का मातम करके मज़लूम हुसैन को पुरसा दिया।
