फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिले के दो-दो थाना क्षेत्रों में आज मिली लाशों से समूचा जिला दहल सा गया है, वहीं दूसरी ओर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से भी खासा हलचल मचा हुआ है। इन घटनाओं से जिले की सभाराज पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी की भी पोल खुल गई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिली लाशों से मचे हड़कम्प के बाद अब जांचों और अपराधियों की धर पकड़ का दौर भी शुरू हो चुका है। पुलिस शवों की पहचान कराने के साथ साथ मौत के कारणों और उसे अंजाम देने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की कवायद में जुट गयी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि लगातार अभियान चला कर अपराधियों को दबोचने का दावा करने वाली पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम क्यों रही?
आज की सुबह जिले वासियों के लिये एक ऐसा भयमुक्त वातावरण लेकर आयी जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया। अलग अलग थाना क्षेत्रों में जहां अज्ञात शव मिले तो वहीं विवाहिता की मौत से जिले में अपराध के गिरते ग्राफ के दावे करने वाली सभाराज पुलिस की कलाई खोल दीं हैं। बताते चलें कि फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडासपारा में नहर के पास मिली अज्ञात शव के कारण इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को झाड़ियों से निकलवाया और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जाहिर की जा रही है कि शव 4 से 5 दिन पुराना है। अभी जिले की पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी ही थी कि जिले के थाना रामगांव क्षेत्र अंतर्गत बरुवा घाट इलाके में आज एक व्यक्ति अपने प्लाट पर मकान बनवाने के लिए वहां खुदाई करवा रहे थे तभी खुदाई कर रहे मजदूर को एक लाश नजर आई और वो लाश को देखते ही वहां से भाग निकला और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच लाश को बोरे से बाहर निकलवा कर वहां लोगों से पहचान करवाई पर लाश की पहचान नही हो सकी। जिसके बाद लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो -दो थानाक्षेत्रों में मिली लाशों से जनपद में सनसनी सी फैल गयी। जिले में एक ही दिन में मिली लाशों के बाद से जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली और जिले में पुलिसिया इकबाल के ग्राफ की हवा निकल गयी है। फिलहाल मामले की तफ्तीश में जिले की पुलिस जुट गई है। पुलिस का कहना है जल्द ही अपराधी उनके गिरफ्त में होंगे। पुलिस इन अपराधियों को कितनी जल्दी सलाखों को पीछे पहुंचने में कामयाब होती है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
परिजनों ने विवाहिता की हत्या की जतायी आशंका

जिले में अभी लाशों के मिलने के की गुत्थी सुलझाने का प्रयास चल ही रहा था कि एक विवाहिता की मौत से भी हड़कम्प सा मच गया। जिले के थाना सुजौली क्षेत्र के कारीकोट के मजरा राजाराम टाडा मे संदिग्ध अवस्था में का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत कल लगभग 1 बजे हूई थी। मृतका के भाई के पहुंचने के बाद आज सुबह सुजौली पुलिस को सूचना दी गई घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतिका के भाई ने 2 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है फिलहाल मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी हैं।

Ye Sahi hai upr Sahi niche galt
Pulis Sahi Kam Nahi Karti Jo nirdish hota hai use hi Kel bhejti hai