जद यू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न | New India Times
अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT:
जद यू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न | New India Times

मुजफ्फरपुर के मौर्या होटल सभागार में युवा जद यू की राज्य कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।

कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए युवा जद के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री अभय कुशवाहा ने कहा कि हमारे माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के पिछले 13 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में विकास की अनेकों योजनाएँ सात निश्चय, स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड, शराबबंदी कानून, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन कानून, अल्पसंख्यकों के विकास के लिए योजनाएं, अनूसूचित जाति-जनजाति के कल्याण के लिए योजनाएं, अतिपिछडों के विकास के लिए योजनाएं, महिलाओं के कल्याण की योजनाएं जैसे जनोपयोगी योजनाएं लागू की गयी हैं जिसको पंचायत एवं बूथ तक प्रचार-प्रसार करना और उन योजनाओं का लाभ आम जनों को दिलाने की जवाबदेही हम युवाओं के कंधों पर है । मुझे आप सभी युवा साथियों पर भरोसा एवं विश्वास है कि आप सभी युवा साथी इस जवाबदेही को सफलतापूर्वक निर्वहन करने में सक्षम हैं।
श्री कुशवाहा ने सभी जिलों में पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम पूरा करने पर सभी जिलाध्यक्षों तथा प्रभारियों को धन्यवाद दिया तथा साथ ही अगले एक महीने के अंदर सभी बूथों पर बूथ प्रभारी बना लेने का संकल्प लेने का निर्देश दिया । इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी अपने घर पर जद यू का झंडा एवं नेम प्लेट अवश्य लगायें।

कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी कुमार नीरज, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिय रंजन पटेल, पंकज पटेल, पवन रजक, रिजवान अंसारी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने संबोधित किया तथा सभी जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी की बैठक में राजद नेता धर्मपाल कुमार के साथ अनेकों राजद नेताओं ने राजद छोड़कर अभय कुशवाहा के नेतृत्व में युवा जद यू की सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यकारिणी की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर जिला जद यू के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने किया तथा संचालन प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version