बीएसए ने विधालयों का किया औचक निरीक्षण, शौचालय में मिला सांप | New India Times
फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:
बीएसए ने विधालयों का किया औचक निरीक्षण, शौचालय में मिला सांप | New India Times

विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत कारीकोट न्यायपंचायत में सत्र के शुरुवात से ही विद्यालय में अनियमितता की शिकायतें लगातार बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिल रही थीं, जिसपर आज दोपहर बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच एस के तिवारी ने एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें कई स्कूलों में अध्यापक नदारत मिलें।

प्राथमिक विद्यालय सिरसियन पुरवा में छात्रों का रजिस्टर चेक किया जिसमें 265 बच्चों की उपस्थिति पंजिका पर दर्ज था जबकि मौके पर 148 बच्चे ही मिले हैं साथ ही इस विद्यालय में दो अध्यापक अनुपस्थित मिलें जबकि एक अध्यापक आदतन अनुपस्थित रहने के आदी हैं।

बीएसए ने विधालयों का किया औचक निरीक्षण, शौचालय में मिला सांप | New India Times

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय राजाराम ताणा में शौचालय गन्दा देख दरवाजा खोला तो उसमें एक जहरीला सांप बैठा मिला जिसे देख बीएसए सहम गए और उल्टे पैर वापस हो गए।

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुजौली में अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति पूर्ण मिली।

बीएसए ने विधालयों का किया औचक निरीक्षण, शौचालय में मिला सांप | New India Times

उपजिलाधिकारी ने एक दिन पूर्व में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सुजौली का निरीक्षण किया था जिसमें कई कमियां पाई गई थी जिसपर जिलाधिकारी के निर्देश पर आज वहाँ भी जांच की गई जिसमें शौचालय गड़बड़ पाया गया साथ ही मामूली कमियां पाई गई जिसको जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।

बीएसए ने कहा इन स्कूलों में वित्त अनियमितता का मामला बनता है, इसपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version