सोशल मीडिया की समाज में भूमिका और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का होगा समागम मरू नगरी में | New India Times
भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT:
सोशल मीडिया की समाज में भूमिका और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का होगा समागम मरू नगरी में | New India Times

यूथ वर्ल्ड सोशल समूह एवं रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा 22 व 23 अकटुबर को मरू नगरी बीकानेर में यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन 2018 एवं राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड समारोह का होगा भव्य आयोजन ।

यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित ने आयोजन की जानकारी देते बताया की 22 व 23 अकटुबर 2018 को मरू नगरी में इस दो दिवसीय समारोह का आगाज़ यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के सरंक्षक राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर दिल्ली , समाज सेवी श्रीमती राज कवंर राठौड़ जयपुर , प्राकृतिक चिकित्सक श्रीमती अनीता तंवर ऋषिकेश , समाज सेवी क़ु गजेंद्र सिंह टुकलिया , समाज सेवी राज शर्मा निदड, फिंल्म प्रोड्यूसर अशोक सिंह शक्तावत देवली , समाज सेवी एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल जयपुर , एडवोकेट सुमन कवंर शेखावात , समाज सेवी श्रीमती अमन लवली मोंगा सिरसा , युवा समाज सेवी देव शर्मा जयपुर , प्रख्यात एस्टोलोजर डॉ हेमा गार्गी दिल्ली , सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़ की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा , सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया दिल्ली, डॉ चेंतन प्रकाश राजपुरोहित बीकानेर के सानिध्य में होने जा रहा है , जिसमे देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं का आगमन होगा और उन्हें राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया जायेगा ।

समारोह से जुडी यूथ वर्ल्ड सरंक्षक श्रीमती राज कवंर राठौड़ ने बताया की इस आयोजन में सोशल मीडिया की समाज में सकारात्मक भूमिका विषय पर सेमीनार का आयोजन होगा जिसमें सोशल मीडिया पर सक्रिय समाज सेवी प्रतिभाएं अपने अपने विचार और सुझाव मंच से साँझा करेगी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को कैसे रोका जाये इस पर मंन्थन और मनन होगा , सह कोर्डिनेटर मधु माया सिंह ने बताया की इस आयोजन में शामिल होने के लिए सैकड़ो आवेदन आ चुके है और लगातार आ रहे है उन सभी आवेदनों का चयन रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष सुरेश राठी , प्रख्यात साहित्यकारा डॉ ज्योति मिश्रा बिलासपुर, समाज सेवी राज शर्मा , प्रेम सिंह तंवर , मिताली हंसराजनी , मीनाक्षी सांखला के नेतृत्व में बनी चयन समिति द्वारा किया जा रहा है और जयपुर का आर डी फाइनेश ग्रुप , दिल्ली का धुर्व क्रिएशन , गौतम संकल्प बीकानेर , इंदू साड़ीज बीकानेर , कृष्ण स्टूडियो बीकानेर पुरे आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभा रहै है

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष और आयोजन के सहयोगी सुरेश राठी ने कहा की आयोजन मरू नगरी बीकानेर के वैटनरी सभागार में होगा और आयोजन में देश प्रदेश की वरिष्ठ शख्सियते अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अपने विचार रखेगी वही बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विधालय के सेंटर फॉर वूमन स्ट्डीज की डॉयरेक्टर डॉ मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देगी और सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया अपनी काव्य प्रस्तुति देगी और अत्तिथी अपने हाथों प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाज़ेगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version