तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, सड़क, विद्युत, मनरेगा, स्वास्थ्य, एकीकृत बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शिक्ष, महिला बाल विकास, जल संसाधन सहित अनेक विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उदयपुरा विधायक श्री रामकिशन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार सहित सभी जनपदों के अध्यक्ष, समिति के सदस्य तथा कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, सीईओ जिला पंचायत श्री स्वरोचिष सोमवंशी उपस्थित थे।
बैठक में सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्माण एवं विकास के कार्य समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अपने कार्यक्रमों, बैठकों आदि की सूचना जनप्रतिनिधियों को देने के भी निर्देश दिए। अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा कई मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया जिसके निराकरण के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए।
पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की उपलब्ध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीएचई विभाग के पास संधारण के लिए अपर्याप्त बजट हो तो पंचायतें भी अपने मद से हैण्डपम्पों की मरम्मत कराएं। उन्होंने हैण्डपम्प मैकेनिकों के कार्यस्थल पर न रहने की जानकारी मिलने पर पीएचई विभाग के अधिकारी को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने अवगत कराया कि हैण्डपम्पों की शिकायत एवं त्वरित मरम्मत के लिए जनपदों में रजिस्टर रखने की व्यवस्था की गई है। ताकि शिकायत दर्ज होते ही तीन दिवस के भीतर कार्यवाही की जा सके।
सांसद श्री सिंह ने दीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युत योजना के तहत विद्युत रहित ग्रामों तथा मजरे-टोलों के विद्युतीकरण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के खाते में 6 हजार रूपए जमा करने वाली योजना का लाभ सभी गर्भवती महिलाओं को दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों के कार्य कन्वर्जन से किए जाने की भी बात कही। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ऐसे अपात्र लोगों को जिनके नाम बीपीएल सूची में शामिल हैं उन्हें सूची से नाम कटवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़कों पर डम्पर आदि भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव माईनिंग कार्पोरेशन को भेजने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम, तहसीलदार एवं माईनिंग विभाग मिलकर यह प्रयास करें कि प्रधानमंत्री सड़कों पर भारी डम्परों का आवागमन रोका जाए।
उन्होंने भूमि संरक्षण के अंतर्गत बाड़ी विकासखण्ड के ग्राम अहमदपुर में वर्तमान वित्तीय वर्ष में कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का नर्मदा नदी के संरक्षण का बड़ा महत्वाकांक्षी अभियान है।
- विभागवार योजनाओं की प्रगति
बैठक में जानकारी दी गई कि एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग के अंतर्गत पोषण आहार से एक लाख 44 हजार 941 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिले में कुल 16288 महिलाओं के संस्थागत प्रसव किए गए जिसमें सांची जनपद में 1283, गैरतगंज जनपद में 2380, बेगमगंज जनपद में 1374, सिलवानी जनपद में 1841, उदयपुरा जनपद में 1292, बाड़ी जनपद में 2061 तथा औबेदुल्लागंज में 3038 संस्थागत प्रसव किए गए। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में 3019 संस्थागत प्रसव किए गए।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह में जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं में 68147 बच्चों को तथा माध्यमिक शालाओं में 43272 बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रगति
राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में 25715 महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया। जिसमें सांची जनपद में 4083, गैरतगंज में 2797, बेगमगंज में 3668, सिलवानी में 4192, उदयपुरा में 3572, बाड़ी में 3140 तथा औबेदुल्लागंज में 4263 महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया।
- इंदिरा आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना
बैठक में जानकारी दी गई कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत जिले में 12251 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए जिसमें पूर्ण आवासों की संख्या 10628 है। इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत सांची जनपद में स्वीकृत 2239 आवास में से 1988, गैरतगंज जनपद में स्वीकृत 978 आवास में से 870, बेगमगंज जनपद में स्वीकृत 1343 में से 1185, सिलवानी जनपद में स्वीकृत 1679 में से 1444, उदयपुरा जनपद में स्वीकृत 1652 में से 1553, बाड़ी जनपद में स्वीकृत 2313 में से 1762 तथा औबेदुल्लागंज जनपद में स्वीकृत 2047 में से 1816 आवास पूर्ण हो गए हैं।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य 7805 के विरूद्ध 7701 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें सांची जनपद में 779, गैरतगंज जनपद में 430, बेगमगंज जनपद में 807, सिलवानी जनपद में 2632, उदयपुरा जनपद में 878, बाड़ी जनपद में 1346 तथा औबेदुल्लागंज जनपद में 829 आवास स्वीकृत किए गए हैं।
- 1540 सीसी रोड किए गए स्वीकृत
जिला पंचायत के अंतर्गत जिले में 1540 सीसी रोड स्वीकृत किए गए जिसमें से 559 सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा 774 रोड प्रगतिरत हैं। सांची जनपद में 226, गैरतगंज जनपद में 202, बेगमगंज जनपद में 228, सिलवानी जनपद में 272, उदयपुरा जनपद में 129, बाड़ी जनपद में 247 तथा औबेदुल्लागंज जनपद में 236 सीसी रोड स्वीकृत किए गए हैं।
- प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में प्रगति
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत जिले में कुल 146755 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जिसमें सांची जनपद के 34315, गैरतगंज जनपद के 11729, बेगमगंज जनपद के 13259, सिलवानी जनपद के 13282, उदयपुरा जनपद के 10907, बाड़ी जनपद के 25321 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 37942 हितग्राही शामिल हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 35792 हितग्राही परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जिसमें सांची जनपद के 8012, गैरतगंज जनपद के 3292, बेगमगंज जनपद के 2636, सिलवानी जनपद के 1737, उदयपुरा जनपद के 1568, बाड़ी जनपद के 6141 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 12406 हितग्राही परिवार शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री जनधन तथा अटल पेंशन योजना में प्रगति
इसी प्रकार प्रधानमंत्री जनधन योजना में 293176 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है जिसमें सांची जनपद के 48961, गैरतगंज के 22836, बेगमगंज के 37242, सिलवानी के 34182, उदयपुरा के 43375, बाड़ी के 45780 तथा औबेदुल्लागंज के 60800 हितग्राही शामिल हैं। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में 2942 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है जिसमें सांची जनपद के 870, गैरतगंज जनपद के 267, बेगमगंज जनपद के 225, सिलवानी जनपद के 215, उदयपुरा जनपद के 176, बाड़ी जनपद के 351 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 838 हितग्राही शामिल हैं।
- पेंशन योजनाओं में प्रगति
इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में 18508 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंर्गत 34342 हितग्राहियों को, इंदिरा गांधी निःशक्त पेंशन योजना के अंतर्गत 3067 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
- जिले में पीडीएस परिवारों की स्थिति
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य 1030199 के विरूद्ध 926582 परिवारों को पीडीएस से जोड़ा गया है। जिसमें सांची जनपद के 161986, गैरतगंज जनपद के 94201, बेगमगंज जनपद के 106368, सिलवानी जनपद के 139374, उदयपुरा जनपद के 126751, बाड़ी जनपद के 144934 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 152968 परिवार शामिल हैं।
- जिले में 1257757 व्यक्तियों के बने आधार कार्ड
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक कुल 1257757 व्यक्तियों के आधार गए बनाए गए हैं जिसमें सांची जनपद के 201751, गैरतगंज जनपद के 118202, बेगमगंज जनपद के 136734, सिलवानी जनपद के 174233, उदयपुरा जनपद के 147534, बाड़ी जनपद के 256204 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 223099 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए गए हैं।
- मनरेगा में प्रगति
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत जिले में कुल 4236.4 लाख रूपए के 42208 कार्य प्रारंभ किए गए जिसमें 34557 कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा 7651 कार्य प्र्रगतिरत हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले में 66514 परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए गए हैं तथा 30330 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत 15 से 35 आयु वर्ग के 3243 युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
- जिले में 113657 हैक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचित
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिले में 113657 हैक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचित हैं, जिसमें सांची जनपद का 12520, गैरतगंज जनपद का 4666, बेगमगंज जनपद का 12270, सिलवानी जनपद का 6564, उदयपुरा जनपद का 11578, बाड़ी जनपद का 47980 तथा औबेदुल्लागंज जनपद का 18079 हैक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं।
- जिले के 237 गांव हुए ओडीएफ
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिले के सभी 1422 गांवों में से 237 गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं जिसमें सांची जनपद के 17, गैरतगंज जनपद के 34, बेगमगंज जनपद के 47, सिलवानी जनपद के 36, उदयपुरा जनपद के 35, बाड़ी जनपद के 24 तथा औबेदुल्लागंज जनपद के 44 गांव शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 247 ग्राम पंचायतों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा गया है जिसमें सांची जनपद के 41, गैरतगंज जनपद की 32, बेगमगंज जनपद की 40, सिलवानी जनपद की 21, उदयपुरा जनपद की 50, बाड़ी जनपद की 43 तथा औबेदुल्लागंज जनपद की 20 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
- जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का निराकर
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए बेगमगंज तहसील के मरखेड़ाटप्पा निवासी सेवानिवृत्त उपवन क्षेत्रपाल श्री खूबचंद साहू ने कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे को आवेदन देते हुए बताया कि मुझे अभी तक पुनरीक्षित की गई पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके संबंध में मैने भारतीय स्टेट बैंक शाखा गैरतगंज में भी सम्पर्क किया तो उनके द्वारा मेरा प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक रायसेन भेजने की बात कही गई। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने जिला कोषालय अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में आए सांची विकासखण्ड के ग्राम पोहरा निवासी श्री नन्नूलाल ने बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे को आवेदन देते हुए बताया कि वह चर्म रोग से पीड़ित है। नन्नूलाल ने बताया कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है और उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह स्वयं अपना ईलाज करा सकें। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नन्नूलाल के समुचित ईलाज के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए उनमें पेंशन, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, बीमारी में सहायता, आर्थिक सहायता, बैंक ऋण, नामांतरण, बंटवारा, बीपीएल राशन कार्ड, विद्युत समस्याएं, आपसी विवाद आदि से संबंधित थे। इस जनसुनवाई में जिले भर से आए 44 व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री स्वरोचिष सोमवंशी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री गोपाल सिंह भिलाला सहित अनेक जिला अधिकारी उपस्थित थे।
