अकबरपुर रेलवे जंक्शन का डी.आर.एम ने निरीक्षण कर ली अधिकारियों की क्लास | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर रेलवे जंक्शन का डी.आर.एम ने निरीक्षण कर ली अधिकारियों की क्लास | New India Times

D.R.M ने गांधी जयंती के दिन किया अकबरपुर स्टेशन का निरीक्षण मिली कई खामियां फिर ली अधिकारियों की क्लास इस दौरान स्टेशन पर कमियां मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई इसको लेकर स्टेशन परिसर में कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा रेलवे अधीक्षक के पसीने छूट गए।
महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता अभियान के तहत डीआरएम ने करीब 10 बजे सीधे अकबरपुर स्टेशन पहुंचकर किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान स्वच्छता से लेकर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल जैसी कई खामियां दिखाई दी वहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया। उसके बाद वे स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में पहुंचकर परिचालन की जानकारी ली। प्लेटफार्म संख्या एक दो पर लगे नल के पानी की जांच कर हमेशा पानी टंकी की सफाई का निर्देश दिया। उसके बाद वे रेलवे कालोनी में वहां नाले की सफाई नहीं होने पर बिफर पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले की सफाई एक निश्चित अंतराल पर होनी चाहिए। स्टेशन में कूड़ा दान रहे ताकि लोग कूड़ा फेंक सके। पत्रकारों द्वारा कई सवाल पूछे गए स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से लेकर टिकटों की कालाबाजारी के बारे में डीआरएम ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन की छूट जाने के चलते कभी भी जल्दबाजी न करें इससे दुर्घटना हो जाती है जिसके लिए रेलवे प्रशासन बार-बार एलाउंसमेंट में बताया जाता है टिकटों की कालाबाजारी को लेकर मामला संज्ञान में है जांच चल रही है!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version