गणेश मौर्य,अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:
जिले में मंगलवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पुलिस लाइन में मनाई गई। इस मौके पर पुलिस कप्तान विपिन कुमार मिश्रा, गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विपिन कुमार मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय द्वारा पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर अंबेडकरनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिए गए कम से कम एक सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को राह दिखाते हैं। महात्मा गांधी ने भारत को स्वच्छ बनाने का सपना देखा था महात्मा गांधी के इन सिद्धांतों पर चलकर ही हम सही मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
इस मौके पर जिला पुलिस की ओर से चलाए गए कार्यक्रम की चर्चा करते हुए गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला!

