मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ नेअयोध्यापुर के ग्रामीणों से किया संवाद एवं घटना स्थल का निरीक्षण | New India Times
वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ नेअयोध्यापुर के ग्रामीणों से किया संवाद एवं घटना स्थल का निरीक्षण | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मण्डल के प्रवीण राव,डीएफओ डाॅ. अनिल पटेल आदि अधिकारियों व वन स्टाफ की टीम ने महेशपुर रेंज में बाघ हमले की घटना का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोश कम करने का प्रयास किया किन्तु कोई खास सफलता मिलती नहीं दिखी। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर ड्रोन कैमरा उड़ाया गया किन्तु बाघ की कोई लोकेशन नही मिल स्की। इसके बाद अयोध्यापुर में ग्रामीणों के बीच पहुंच कर प्रवीण राव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुये कहा कि जल जंगल व जंगल के वन्य जीव भी रहेंगे उनसे आप लोगों को सचेत होकर बचना होगा, जंगल मे मानव का हस्तक्षेप कम करना होगा, वन्य जीवों की प्राकृतिक सुविधाओं को सुरक्षित कर उनको जंगल से बाहर निकलने से रोका जा सकता है। इसके बाद उन्होंने वन स्टाप को ग्रामीणों के बीच संवाद बढ़ाने,समूह में निकलने, बैनर पोस्टर लगाकर सचेत करने, गश्त बढ़ाने का निर्देश देते हुये कुछ स्थानों पर लाइटें लगाने के लिये कहा।

इस मौके पर एस.डी.एम. गोला अखिलेश यादव, एस.डी.ओ. रवि शंकर शुक्ला, रेन्जर बनारसी दास मौर्य, वन दरोगा ओमप्रकाश वर्मा, राम नरेश वर्मा, जगदीश, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, वन रक्षक शिव कुमार, श्याम किशोर, माया प्रकाश के अलावा गोला, शारदा नगर, मैलानी, भीरा रेंज का स्टाफ मौजूद रहा।
उधर बाघ की लोकेशन ट्रेश करने के लिये दुधवा से हाथी व एक्सपर्ट टीम लेने के लिये वन दरोगा जयराम को भेज दिया गया है।

आगज़नी व तोड़फोड़ से वीरान हुई रेंज की सुरक्षा के लिये 27 पीएसी सीतापुर की डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात कर दिया गया है। सेक्शन प्रभारी महेन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एस.ओ. सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वन दरोगा धर्मेन्द्र श्रीवास्तव की तहरीर पर 10 नामजद व 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, प्राण घातक हमला, जान से मारने की धमकी, डकैती, बलवा, आगजनी, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

By nit

Exit mobile version