नगर निगम चुनाव: गोटे के तीखे तेवर बदले बदले नजर आते हैं, बगावत पर विवश न करें अन्यथा सभी को ठंडा कर देंगे | New India Times
अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
नगर निगम चुनाव: गोटे के तीखे तेवर बदले बदले नजर आते हैं, बगावत पर विवश न करें अन्यथा सभी को ठंडा कर देंगे | New India Times

नगर निगम चुनाव के करीब आते ही चुनावी सरगर्मियां पूरे शबाब पर हैं। विधायक अनिल गोटे ने महानगर पालिका चुनाव का शंखनाद मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के दौरान फूँक दिया है। इस दौरान उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि उन्हें बगावत पर विवश न करें अन्यथा वह सभी को ठंडा कर देंगे, इस तरह का वक्तव्य गोटे ने बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया है।

आगामी महानगर पालिका चुनाव के मद्देनजर संभावित इच्छुक उम्मीदवारों का सम्मेलन बीजेपी विधायक अनिल गोटे द्वारा पांजरा नदी किनारे चौपाटी पर आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवाओं ने उपस्थिति दर्ज करा कर विधायक गोटे को समर्थन दिया। इस दौरान मंच पर भाजप पूर्व ज़िला अध्यक्ष सुनिल नेरकर, भिमसिंग राजपूत, तेजस गोटे, अ‍ॅड़ अमित दुसाणे, अमित खोपडे, शिरीश शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी महानगर तथा जिला के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में नदारद रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों की सूची लंबी हैं उन्हें फिफ्टी प्लस नहीं पूरी नगर निगम पर बीजीपी की जीत का झंडा लहराना है आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन वे एक जनसभा में महानगर के महापौर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे।

नगर निगम चुनाव: गोटे के तीखे तेवर बदले बदले नजर आते हैं, बगावत पर विवश न करें अन्यथा सभी को ठंडा कर देंगे | New India Times

प्रत्याशियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोटे ने आगे बताया है कि शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि वे लोकसंग्राम से चुनाव लड़ेंगे विकास आघाडी की स्थापना करंगे ऐसा कुछ भी नहीं है उनके कण-कण खून में बीजेपी रची बसी है चुनाव में उनके हाथ में भाजपा का ही झंडा रहेगा।
चुनाव किस तरह लड़ा जाता है यह सिखाने हमें बाहरी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं है इस तरह गोटे ने जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन का नाम न लेते हुए हमला किया है।
महानगर पालिका में बीजीपी की सत्ता आती है तो 532 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य और एक दिन की आड़ में प्रतिदिन पानी का वितरण व्यवस्था होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी राजकीय पार्टी की गुंडागर्दी और दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर भामरे पर भी हमला बोला है और कहा कि नदी किनारे स्थित चौपाटी को तुड़वाने दिल्ली से हमारी ही पार्टी का नेता
अधिकारियों को फोन करके चौपाटी पर तोड़ू कार्रवाई के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। विधायक गोटे ने कहा है कि आज के प्रत्याशियों के सम्मेलन में 317 संभावित प्रत्याशियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें 261 ग्रेजुएट है।

अचानक कुछ बदल से गए गोटे सरकार

कल तक चुनाव प्रभारी गिरीश महाजन को लोकल लिडरशीप को लेकर खुली चुनौती देने वाले अनील गोटे के मिजाज आज अचानक बदल से गए हैं और अब गोटे स्वयं मे बसी कण कण वाली भाजपा को प्रदर्शीत करने में जुट चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबीक इस परीवर्तन का आंकलन इस पहलु से जोडकर किया जा रहा है कि शायद भाजपा के बीच में पनप रही गुटबाजी को पाटने के लिए महाजन और गोटे के बीच ही किसी तरह का छूपा समझौता हो गया हो, जैसे कि कई चुनावों में भाजपा कि यह पुरानी रणनिती भी रह चुकि है। भले धुलिया में नतीजों के बाद जीत का सेहरा महाजन के सिर चढेगा या फीर हार का ठीकरा गोटे पर फ़ोडा जाएगा यह तो बाद कि बाते है।

By nit

Exit mobile version