पुलिस ने पूछा क्यों झगड़ा करती हो कहती है साहब करूंगी, महिला की हरकत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times
साबिर खान, अंबेडकरनगर/लखनऊ (यूपी), NIT:
पुलिस ने पूछा क्यों झगड़ा करती हो कहती है साहब करूंगी, महिला की हरकत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times

पुरानी रंजिश रखने वाली महिला अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर के परिजनों से अकारण कहासुनी करने के साथ उन्हें एक महीने की सैलरी लगाकर जान से मारने की धमकी दे डाली, भयभीत पडोसी की सूचना पर डायल 100 पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पड़ोसी ने मामले की लिखित शिकायत पत्र पुलिस को देकर विधिक कार्रवाई की माँग की है। प्रकरण अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर पूर्वी नाका के चंद्रलोक कॉलोनी का है। आरोप है कि यहाँ की रहने वाली महिला कांति देवी का हमेशा विवादों से नाता रहा है, जो पूर्व की कई घटनाओं में हमेशा ही सुर्खियों में भी रही है। इस महिला के द्वारा अक्सर लोगों से उलझ कर विवाद खड़ा कर देना आमतौर की चर्चाओं में भी शुमार रहता है। इसी कड़ी में एक मामले में न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज है बावजूद अकारण झगड़ा करने पर अमादा रहती है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष की गयी शिकायतों के चलते रंजिशन बीते शनिवार की शाम उक्त विवादित महिला ने अपने आवासीय मकान के डोर बेल बजाए जाने का झूठा आरोप लगाकर पड़ोसी से विवाद कर लिया। जो पीड़ित के सीसीटीवी कैमरे में महिला की हरकत कैद हो गई जिससे बेल बजाने के आरोप भी झूठे साबित हुए। आरोप है कि महिला के विवाद में घण्टों अराजकता का माहौल व्याप्त रहा। इस बाबत जब पीड़ित पड़ोसी ने विरोध जताया तो आरोपी महिला अपने पुत्र प्रमोद निषाद, के साथ मिलकर पड़ोसी के परिजनों को सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों में अपमानित करने लगी। आरोपी महिला के इस कृत्य से तंग होकर अंततः पीड़ित पड़ोसी द्वारा डायल 100 पुलिस को सूचित कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही आरोपी महिला परिजनों के साथ धमकी देते हुए मौके से फरार हो गयी। अगले दिन पीडित पड़ोसी द्वारा मामले की लिखित शिकायत पत्र स्थानीय थाने पर दिया गया। शहजादपुर चौकी इंचार्ज शिव दीपक सिंह घटनास्थल पहुंचकर छानबीन इत्यादि की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

By nit

Exit mobile version