रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर ग्राम फुट तालाब को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है। आकर्षक डेकोरेशन अत्याधुनिक सिस्टम के बीच गुजरात की गरबा पार्टी माहौल को और भी भव्यता प्रदान करेगी। सर्वश्रेष्ठ गरबा माहौल को और भी भव्यता प्रदान करेगी सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत किये जाएंगे।

यह आयोजन वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति व लोकप्रिय समाज सेवी श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन ( पप्पू भैया ) श्री राजेश जैन ( रिंकू भैया ) के कर कमलों द्वारा होगा ! पर्व की तैयारियों के संबंध में पिछले दिनों ग्राम फुट तालाब वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति के तमाम सदस्य और लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन ( पप्पू भैया ) भी शामिल रहे थे।

